इंदौर २६ नवम्बर। इंदौर के एक मेडिकल कालेज में पढ़ाई कर रहे एक कश्मीर के डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार मारपीट घटना अरविंदो मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में सोमवार रात लगभग दो बजे हुई। यहां यहां इंटर्नशिप करने आये एक कश्मीर के डॉक्टर के साथ मारपीट का मामले का वीडियो सामने आया है। मारपीट करने वालों की पहचान अभी सामने नहीं आई है। डॉक्टर पर हमला करने वालों उसके रूम में रखे सामान को भी तोड़-फोड़ दिया।घायलों के नाम कश्मीर निवासी एमबीबीएस छात्र मोहसिन व मृदुल गुप्ता बताये जा रहे है. यह भी बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले सभी हॉस्टल के ही छात्र थे और विवाद एमबीबीएस और नर्सिंग के छात्रों के बीच हुआ था। किसी छात्र की बर्थडे पार्टी पर एमबीबीएस के छात्र डीजे बजा रहे थे और जब नर्सिंग छात्र इसे बंद कराने पहुंचे तो विवाद हो गया।सूचना मिलने के बाद हॉस्टल के गार्ड भी मौके पर पहुंच गए और मारपीट करने वालों से उसे बचाया। मारपीट में सिर में लगी चोट से डॉक्टर को लगातार खून बह रहा था, जिसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई…
1559 views





