**आबकारी विभाग ने अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पकड़ा*
*अंतरराज्यीय शराब तस्कर बड़ी शराब डिस्टलरी सहित सात कंपनी का है डायरेक्टर*
धार। आबकारी विभाग ने कलेक्टर श्रीकांत बनोठ, के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रतापसिंह एवं सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेशरी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के द्वारा वृत्त धरमपुरी में दर्ज प्रकरण क्रमांक 418/19 दिनांक 24-06-2019 में बरामद 1185 पेटी रायल पटियाला कुल 10596•6 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद की गई है। प्रकरण आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(2) के तहत जारी विवेचना में दिनांक 21-10-2019 को लुधियाना (पंजाब)से बकुश इंटरप्राइस लिमिटेड के संचालक प्रमोद कुमार पिता जगदीश कुमार निवासी सिविल लाइन्स लुधियाना को कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। जिसने यह शराब उपलब्ध कराई थी। बकुश इंटरप्राइजेज लिमिटेड जिला लुधियाना के अन्य आरोपी दूसरा डायरेक्टर मंजूल वाधवा पिता गुलशन वाधवा निवासी दिल्ली को इंदौर के मल्रहार मेगा माल ए बी रोड से गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में पूछताछ जारी है। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत मंडलोई, एस एन सिंगनाथ, आबकारी उप निरीक्षक वृत धरमपुरी व आबकारी मुख्य आरक्षक बालमुकुन्द गौड आरक्षक सतेज कोपरगावकर का सराहनीय योगदान रहा।
1699 views





