17 सितंबर को तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई द्वारा चार रक्तदान शिविरों का आयोजन

17 सितंबर को तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई द्वारा चार रक्तदान शिविरों का आयोजन

मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में चल रहे MBDD – रक्तदान कर्तव्यम् अभियान के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई द्वारा 17 सितंबर को दक्षिण मुंबई के चार प्रमुख स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।

डागिना बाजार स्थित श्री मुंबादेवी डागिना बाजार एसोसिएशन हॉल में आयोजित शिविर में आनंद शांतिलाल कोठारी, M.K. Hallmark Centre एवं M.D. Hallmarking Centre का सहयोग रहा। 7वें खेटवाड़ी सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल में सुरेश बापना, Asia Metals & Ferro Alloys के सहयोग से शिविर आयोजित हुआ। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में भँवरलाल सिंघी, Shubhlene – Suitings & Shirtings तथा चर्चगेट लोकल रेलवे स्टेशन पर सूर्यप्रकाश, चन्द्रप्रकाश मादरेचा, Trans-Venture के सहयोग से रक्तदान शिविर संपन्न हुआ।

चारों शिविरों में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र सरकार के वस्त्रोद्योग मंत्री श्री संजय सावकारे की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर ABTYP राष्ट्रीय सहमंत्री श्री अंकुर लूनिया, जोनल कोऑर्डिनेटर श्री कमलेश भंसाली, दक्षिण मुंबई प्रभारी श्री मयंक धाकड़ एवं श्री नीरज आच्छा की विशेष उपस्थिति रही। नगरसेवक श्री आकाश पुरोहित की भी विशेष उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं एवं तेयुप दक्षिण मुंबई के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान जैसे सेवा कार्यों के महत्व को रेखांकित किया।

चारों शिविरों में समाज के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के नागरिकों ने रक्तदान कर सामाजिक एकता और सेवा भावना का परिचय दिया। शिविरों को आम नागरिकों एवं उपस्थित गणमान्यजनों से सराहना मिली। विभिन्न राजनीतिक प्रतिनिधियों तथा अनेक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने चारों शिविरों में पहुंचकर रक्तदाताओं एवं आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। तेयुप दक्षिण मुंबई द्वारा आगंतुक अतिथियों एवं पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।

रक्तदान शिविरों के संचालन में Sir H.N. Reliance Hospital, J.J. Group of Hospitals, K. Bhabha General Hospital एवं Navjivan Blood Bank का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

MBDD अभियान को सफल बनाने में आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ किशोर मंडल एवं अणुव्रत समिति दक्षिण मुंबई का विशेष सहयोग रहा। तेयुप दक्षिण मुंबई ने सभी रक्तदाताओं, प्रायोजकों, चिकित्सा संस्थानों, सहयोगी संस्थाओं, अतिथियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह जानकारी नितेश धाकड़ एवं दर्शन डागलिया ने दी।

737 views