नगर निगम ने जेल रोड और आदर्श रोड पर पार्किंग को लेकर की आदर्श पहल

नगर निगम ने जेल रोड और आदर्श रोड पर पार्किंग को लेकर की आदर्श पहल

नगर निगम ने शहर में यातायात को सुगम और व्यवस्थित बनाने के हिसाब से एक अनूठी पहल प्रारंभ की है। इसके तहत शहर की 22 सड़कों पर पार्किंग को व्यवस्थित किया जाएगा। इसकी शुरुआत नगर निगम ने जेल रोड और आदर्श रोड से की है। इन दोनों सड़कों पर शुक्रवार सुबह से बड़ी संख्या में नगर निगम के कर्मचारी तैनात किए गए हैं जो पार्किंग को व्यवस्थित कर रहे हैं और लोगों को व्यवस्थित पार्किंग की समझाइए दे रहे हैं। इसका यह असर दिखाई दिया कि जेल रोड पर व्यवस्थित दो पहिया वाहनों की पार्किंग होने से दुकानदारों को और ग्राहकों को राहत मिली है। जिस मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर हो रहा था अब वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग होने से ज्यादा संख्या में गाड़ियां पार्क हो पा रही हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और आयुक्त क्षितिज सिंघल की पहल पर यह व्यवस्था प्रारंभ की गई है। अपर आयुक्त आकाश सिंह इसकी कमान संभाल रहे हैं। श्री सिंह ने शुक्रवार को जेल रोड पर स्वयं जाकर व्यवस्था का जायजा लिया और व्यापारियों से बात की। व्यापारियों ने कहा कि यह पहल बहुत अच्छी है इसे जारी रखना चाहिए।

0 views