नंदनवन कॉलोनी के लाइफ लाइन स्कूल में सतर्कता जागरूकता की शपथ

नंदनवन कॉलोनी के लाइफ लाइन स्कूल में सतर्कता जागरूकता की शपथ

इंदौर। नंदनवन कॉलोनी स्थित लाइफ लाइन हायर सेकेंडरी स्कूल में BSNL की सतर्कता अधिकारी श्रीमती नेहा बंसल ने स्कूल प्रबंधक, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ सतर्कता शपथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सभी ने ईमानदारी, पारदर्शिता एवं सत्यनिष्ठा के मूल्यों को अपनाने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

938 views