ग्राम पंचायत नावदा पंथ में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया

ग्राम पंचायत नावदा पंथ में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया

इंदौर। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL), इंदौर द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत नावदा पंथ में सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर BSNL विजिलेंस ऑफिसर श्रीमती नेहा बंसल, सरपंच श्रीमती चंदा मनोहर चौधरी एवं पंचायत सचिव श्री दौलतराम जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली। इस वर्ष की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” (Probity for Prosperity) है। कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस में ईमानदारी एवं सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

1541 views