इंदौर में पानी की बर्बादी पर चालानी कार्रवाई शुरू, ₹2,000 का स्पॉट फाइन

*इंदौर में पानी की बर्बादी पर चालानी कार्रवाई शुरू, ₹2,000 का स्पॉट फाइन*

इंदौर। शहर में पानी का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने चालानी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में जोन क्रमांक 21 के वार्ड 79 में आरआर कैट रोड स्थित 7 स्टेप गार्डन के सामने पानी की बर्बादी करने पर ₹2,000 का स्पॉट फाइन किया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर CSI मनीष सिंह और सहायक CSI रवि सिंह ने टीम बेसिक्स की उपस्थिति में यह कार्रवाई की। नगर निगम का उद्देश्य पानी की बर्बादी रोकना और नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

67 views