जीडीसी कॉलेज, मोती तबेला में BSNL द्वारा सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

इंदौर। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) द्वारा जीडीसी कॉलेज, मोती तबेला में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में BSNL की सतर्कता अधिकारी श्रीमती नेहा बंसल, SDE श्री असनाजी जी एवं SDE श्री आशुतोष जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक श्री संजय जौहरी सर, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों को ईमानदारी, पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यप्रणाली अपनाने की शपथ दिलाई गई।
श्रीमती नेहा बंसल ने सतर्कता एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को अपने जीवन और कार्यक्षेत्र में ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नैतिकता, जागरूकता और भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की भावना विकसित करना रहा।
1273 views





