जेन जी के लिये सुंगंध दशमी पर विशेष संदेश

*जेन जी के लिये सुंगंध दशमी पर विशेष संदेश*

*जेन-जी के लिये, जेन-जी द्वारा सुंगंध दशमी पर मण्डलजी की रचना*

*दि टेन कमाण्डमेण्ट्स फॉर जेन-जी* विषय पर पर्यूषण पर्व के अवसर पर विशाल रांगोली द्वारा मंडल विधान की रचना दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं श्री अनंतनाथ जिनालय छावनी में की जा रही है प्रचार प्रमुख ज्योतिषाचार्य एम के जैन एवं महामंत्री देवेंद्र सेठी ने बताया कि सोमवार 21 सितंबर को सुगंध दशमी के अवसर पर मंदिरों में विशेष सजावट की जा रही है, विशाल झांकी का निर्माण किया जा रहा है, साथ ही रंगोली द्वारा मंडलजी के माध्यम से युवा पीढ़ी जेन-जी को दशलक्षण धर्म को सरल भाषा में समझाया जाएगा, *दशलक्षण धर्म टोटल लाइफ – स्टाइल चेंज करने का प्लान होता है, इसके अंतर्गत *कूल, चिल* *रहना, सॉरी कहना ईगो को और बुरे विचारों को डस्टबिन में डालना, आंख, कान, जीभ को कंट्रोल करना, कंफर्ट जोन से बाहर आकर स्ट्रांग बनना, आवश्यक वस्तु, धन, ज्ञान बांटना, बिंदास रहना, बुरे विचारों और वासनाओं से दूर रहकर मानसिक पवित्रता बनाना* आदि विषयों को 3D पेंटिंग के माध्यम से रंगोली द्वारा दर्शाया गया है, श्री नेमीनाथ नवरंग मण्डल के 50 जेन – जी कलाकारों द्वारा मण्डलजी की रचना की जा रही है जिसे सोमवार को दोपहर 12 बजे से रात्री 11 बजे तक श्रद्धालु देख सकेंगे

1474 views