उज्जैन में होटल के चैंबर सफाई के लिए अंदर उतरे 4 लोगों की जहरीली गैस से मौत

उज्जैन में होटल के चैंबर सफाई के लिए अंदर उतरे 4 लोगों की जहरीली गैस से मौत
उज्जैन। शहर के देवास रोड स्थित निजी होटल श्रीगंगा में शनिवार देर रात चैंबर की सफाई के दौरान हादसा हो गया। चैंबर मै सफाई के लिए उतरे चार लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। माधवनगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।मामला शनिवार रात 11 बजे बाद का बताया जा रहा है। थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरीया के अनुसार होटल में रेसिडुअल मटेरियल का ओवरग्राउंड चैंबर है इसकी सफाई की जा रही थी। किसी सचिन नामक व्यक्ति ने ठेका लिया था। उसके साथ सफाई करने आए कमलेश पिता सोहनलाल , नितीन पिता ताराचंद निवासी बाल्मीकि नगर , मछली मार्केट के साथ वाहिद निवासी सोमवारिया एवं मनोज पिता तेजमल निवासी वुड मंडावर तहसील असनावर जिला झालावाड़ के साथ विकास पिता तेजमल चैंबर की सफाई में उतरे थे। इस दौरान विकास बाहर ही था और शेष चारों जहरीली गैस की चपेट में आ आने पर चारों की दम घुटने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसपी प्रदीप शर्मा भी देर रात ही मौके पर पहुंचे थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मशीन का इंतजार किए बिना हथौड़े से चैंबर को तोड़कर भीतर फंसे लोगों को बाहर निकाला। चैंबर से चारों लोगों को बाहर निकालकर उन्हें मौके पर ही प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों ने सीपीआर दिया लेकिन तब तक चारों की सांस थम चुकी थी। चारों को तत्काल ही जिला अस्पताल भेजा गया जहां पर पूर्व से सूचना पर इंतजार कर रहे डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। सामने आ रहा है कि इन्हें बचाने उतरे कुछ अन्य कर्मी भी अचेत हुए थे लेकिन वे बाहर रह गए ऐसे करीब 3 कर्मियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों के शव जिला अस्पताल के पोस्ट मॉर्टम रूम में रखवाये गए हैं।

कई कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
चारों के शव चरक अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। बचाने के लिए चैंबर में उतरे अन्य कर्मचारियों की स्थिति सामान्य है। प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में माधव नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

67 views