यात्री रेलवे की तरह अब हवाई टिकट भी 48 घंटे में बिना शुल्क रद्द या संशोधित कर सकेंगे टिकट*
अब हवाई यात्रियों के लिए भी खुशखबरी है। विमानन नियामक डीजीसीए (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने टिकट वापसी और संशोधन मानदंडों में बदलाव का प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव के अनुसार यदि इसे मंजूरी मिल जाती है, तो यात्री टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी उड़ान का टिकट रद या उसमें बदलाव कर सकेंगे। यह व्यवस्था रेलवे की तर्ज पर लागू करने की तैयारी है, जिससे यात्रियों को अधिक लचीलापन और सुविधा मिलेगी। प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय जल्द लिया जा सकता है।






