भारत का स्वर्ण भंडार पहली बार 100 अरब डॉलर के पार

भारत का स्वर्ण भंडार पहली बार 100 अरब डॉलर के पार*
नई दिल्ली। भारत ने अपनी आर्थिक सुरक्षा रणनीति में नया इतिहास रच दिया है। देश का स्वर्ण भंडार पहली बार 100 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार, हालिया खरीद के बाद देश का स्वर्ण भंडार अब 105.53 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। आरबीआई ने हाल ही में 25.45 टन सोना खरीदा, जिससे कुल भंडार बढ़कर 880.18 टन हो गया। ताजा अनुमानों के मुताबिक, इसका मूल्य अब 108.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

2211 views