भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा आइफोन बाजार

भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा आइफोन बाजार*
जुलाई से सितंबर तिमाही में भारत के स्मार्टफोन बाजार में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। मात्रा के लिहाज से बाजार में 5 प्रतिशत और मूल्य के लिहाज से 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसी दौरान पहली बार एप्पल का आइफोन भारत में बिक्री के लिहाज से शीर्ष पांच स्मार्टफोन ब्रांडों में शामिल हो गया। विशेषज्ञों ने बताया कि यह उपलब्धि भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन की बढ़ती मांग और एप्पल के स्थानीय निर्माण (मेक इन इंडिया) प्रयासों का परिणाम है। इसके साथ ही भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा आइफोन बाजार बन गया है, जो एप्पल के लिए एक नया मील का पत्थर माना जा रहा है।

1943 views