योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला कहा, इंडिया गठबंधन के तीन नए बंदर पप्पू, टप्पू और अप्पू

योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला कहा, इंडिया गठबंधन के तीन नए बंदर पप्पू, टप्पू और अप्पू*
पटना। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलाने वाले आज एनडीए सरकार के विकास कार्यों को नहीं देख पा रहे हैं। योगी ने विपक्षी नेताओं, खासकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा,गांधीजी के तीन बंदरों के बारे में सबने सुना है, लेकिन अब इंडिया गठबंधन के तीन नए बंदर आ गए हैं पप्पू, टप्पू और अप्पू। पप्पू सच बोल नहीं सकता, टप्पू अच्छा देख नहीं सकता और अप्पू सच सुन नहीं सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है, जबकि विपक्ष जनता को गुमराह करने की राजनीति में लगा है।

2479 views