आज से घर-घर जाएंगे बीएलओ, शुरू हुआ मतदाता सूची पुनरीक्षण का दूसरा चरण*
देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आज से मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने 27 अक्टूबर को इस चरण की घोषणा की थी। शेड्यूल के अनुसार 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक फॉर्म प्रिंटिंग और ट्रेनिंग का कार्य पूरा किया गया, जबकि अब 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म वितरित और संग्रह करेंगे। इन्हीं फॉर्मों के आधार पर 9 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं है, लेकिन इसे पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।






