बस हादसे में घायल देपालपुर क्षेत्र के लोगों से मिलने पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष

*बस हादसे में घायल देपालपुर क्षेत्र के लोगों से मिलने पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष*

इंदौर। बस द्वारा नर्मदा परिक्रमा पर जा रहे देपालपुर क्षेत्र के परिक्रमावासियों की बस बड़वानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 50 श्रद्धालु घायल हुए और 1 श्रद्धालु का दुखद निधन हो गया। भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा ने इंदौर के विभिन्न अस्पतालों में जाकर घायलों से मुलाकात की, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वर्मा ने घायलों के समुचित उपचार के लिए जिला प्रशासन से चर्चा की। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।

1608 views