*राजेन्द्र सोनी की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह*
*घाटाबिल्लौद।* वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सोनी के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। व्यापरी प्रकोष्ठ, घाटाबिल्लौद के तत्वावधान में आयोजित समारोह में अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, धार पारुल बेलापुलकर, अध्यक्ष स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. प्रवीण खारीवाल, अध्यक्ष धार जिला पत्रकार संघ पं. छोटू शास्त्री एवं समाजसेवी घनश्याम जाजू मौजूद थे। अतिथियों ने श्री सोनी के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। अतिथियों ने श्री सोनी को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। कार्यक्रम में रवि सोनेर (सीएसपी पीथमपुर), समीर पाटीदार (टीआई कोतवाली, धार), सविता चौधरी (टीआई सादलपुर), ओपी अहीर (टीआई पीथमपुर), निलेश मालवीय (चौकी प्रभारी घाटाबिल्लौद) सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मी एवं व्यापारी अध्यक्ष उपस्थित थे। स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. की ओर से प्रवीण खारीवाल, बंसीलाल लालवानी, राकेश द्विवेदी, राजू घोलप एवं सोनाली यादव ने भी श्री सोनी को देवी अहिल्या माता का स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपक जैन ने किया।
3752 views





