आरबीआई ने रेपो रेट घटाकर 6% किया, लोन की ईएमआई में राहत संभव

आरबीआई ने रेपो रेट घटाकर 6% किया, लोन की ईएमआई में राहत संभव*
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट में 0.25% की कटौती की घोषणा की है। अब नई दर घटकर 6% हो गई है। यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं का हवाला देते हुए इस कदम को जरूरी बताया। इस निर्णय के बाद होम, कार और कॉर्पोरेट लोन की ईएमआई में कमी आने की संभावना है। फरवरी में भी रेपो रेट में इतनी ही कटौती की गई थी। गवर्नर के अनुसार, अमेरिकी टैरिफ के असर और वैश्विक मंदी के संकेतों को ध्यान में रखते हुए GDP ग्रोथ अनुमान 6.7% से घटाकर 6.5% कर दिया गया है। मुद्रास्फीति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में औसत महंगाई दर 4% रहने की संभावना है। तिमाहीवार अनुमान: Q1: 3.6% Q2: 3.9% Q3: 3.8% Q4: 4.4%

2613 views