ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सीजेपी ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सीजेपी ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम*
कॉकरेच जनता पार्टी (सीजेपी) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि शनिवार तक इस्तीफा नहीं होने पर 2 अक्तूबर, गांधी जयंती से मुंबई में देशव्यापी प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। सीजेपी ने यह घोषणा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चल रही बहस के बीच की है। पार्टी ने ‘इलेक्शन कमीशन ठीक करो’ अभियान शुरू करने की बात कही है। सीजेपी का दावा है कि एसआईआर के दौरान 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट मतदाता सूचियों से 13 करोड़ से अधिक नाम बाहर किए गए हैं। पार्टी ने इसे मतदान के अधिकार से जुड़ा मुद्दा बताया है। दीपके ने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन को मुंबई के बाद देश के अन्य शहरों तक ले जाया जाएगा। पार्टी ने दिल्ली में आगे धरना और ‘जंतर-मंतर 2.0’ अभियान की भी बात कही है। वहीं, चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि आयोग में आंतरिक चर्चा और अलग-अलग राय प्रक्रिया का हिस्सा हैं तथा अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए जाते हैं।

201 views