युवाओं में देश को आगे बढ़ाने का जज्बा’, सेवा संकल्प यात्रा के यात्रियों से से पीएम मोदी ने की बातचीत

युवाओं में देश को आगे बढ़ाने का जज्बा’, सेवा संकल्प यात्रा के यात्रियों से से पीएम मोदी ने की बातचीत*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर जा रहे सेवा यात्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से यात्रा के अनुभव जाने और जनसेवा से जुड़े उनके प्रयासों की सराहना की। संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने वडनगर और काशी से अपने जुड़ाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वडनगर उनका जन्मस्थान है, जबकि काशी उनकी कर्मभूमि रही है। उन्होंने सेवा यात्रियों के अनुभवों और स्थानीय लोगों से उनके संवाद को महत्वपूर्ण बताया। सेवा यात्रा 17 सितंबर से शुरू हुई है। यात्रा के दौरान युवा विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संवाद के साथ स्वच्छता अभियान, स्कूलों, अस्पतालों, नर्सिंग होम और अन्य सामुदायिक स्थानों पर सेवा गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। सेवा यात्रियों की यह यात्रा 7 अक्टूबर तक जारी रहेगी। प्रधानमंत्री ने युवाओं को सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर जोर देते हुए ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य में उनकी भूमिका का उल्लेख किया। यह अभियान प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

201 views