विज्ञान भवन में ‘नवकार महामंत्र दिवस’ में बोले पीएम मोदी : “विकास भी, विरासत भी

विज्ञान भवन में ‘नवकार महामंत्र दिवस’ में बोले पीएम मोदी : “विकास भी, विरासत भी”*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित ‘नवकार महामंत्र दिवस’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ ‘नवकार महामंत्र’ का जाप किया और कहा कि यह मंत्र विकसित भारत के विजन से जुड़ा है “विकास भी, विरासत भी”। पीएम ने कहा कि वे इस मंत्र की आध्यात्मिक शक्ति को भीतर अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने बंगलूरू के एक पूर्व अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उस समय भी मंत्रोच्चार की गहराई में डूबने का अनुभव हुआ था। पीएम मोदी ने कहा कि यह मंत्र केवल आध्यात्मिक नहीं बल्कि स्वयं से समाज तक, जन से जग तक की यात्रा है। इसका हर पद और अक्षर खुद में एक मंत्र है। मोदी ने कहा कि ‘नव’ यानी नया हमारी संस्कृति में इसका विशेष स्थान है। जीवन के 9 तत्व पूर्णता की ओर ले जाते हैं, और नवकार महामंत्र आत्मशुद्धि का मार्ग दिखाता है। प्रधानमंत्री ने कहा, “दुश्मन बाहर नहीं, भीतर है।” नकारात्मक सोच, स्वार्थ, वैमनस्य को जीतना ही सच्ची विजय है और यही जैन दर्शन का सार है। पीएम मोदी ने बताया कि पिछले वर्षों में 20 से अधिक तीर्थंकरों की मूर्तियां विदेशों से भारत लाई गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विकसित भारत अपनी संस्कृति को सहेजते हुए आगे बढ़ेगा।

1742 views