*मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज, शाह को मिल सकता है वित्त मंत्रालय ?*
मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज दिल्ली में होने जा रही है। नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने गुरुवार को लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर कमान संभाल ली।
हालांकि, अभी मंत्रियों के पोर्टफोलियो सामने नहीं आए हैं, लेकिन सूत्रों की मानी जाए तो भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अमित शाह को गृह या वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय का जिम्मा मिलने की उम्मीद हैं। संगठन में अपनी कुशलता प्रदर्शित करने वाले अमित शाह के मोदी सरकार में आने के खास मायने हैं। यह भी माना जा रहा है कि अहम पड़ाव पर वह वित्त जैसे संवेदनशील मंत्रालय की कमान थामेंगे ?






