नितिन नवीन कौन हैं?’ विवाद में पीएम मोदी की एंट्री, पोस्ट शेयर कर दिया जवाब*
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘नितिन नवीन कौन हैं?’ वाले बयान पर शुरू हुए राजनीतिक विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। यह पोस्ट नितिन नवीन के पूर्व सहपाठी पीयूष पदमाकर की है, जिसमें उनके छात्र जीवन की सादगी और संघर्ष का उल्लेख किया गया है। पोस्ट के अनुसार, वर्ष 1998 में दोनों दिल्ली में साथ पढ़ते थे। उस दौरान वे कम खर्च में जीवन बिताते थे, 20 रुपये की थाली साझा कर खाते थे और किराया बचाने के लिए डीटीसी बस से सफर करते थे। विधायक का बेटा होने के बावजूद नितिन नवीन के व्यवहार में कभी घमंड नहीं था। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पोस्ट को साझा करते हुए लिखा कि यह सादगी और सरलता हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व की बात है। विवाद की शुरुआत तब हुई थी, जब अरविंद केजरीवाल ने नितिन नवीन के एक बयान का हवाला देते हुए पूछा था, “आप कौन हैं?” इसके बाद यह मामला राजनीतिक बहस का विषय बन गया।






