मोदी कैबिनेट में स्मृति ईरानी सबसे युवा, पासवान सबसे बुजुर्ग

*मोदी कैबिनेट में स्मृति ईरानी सबसे युवा, पासवान सबसे बुजुर्ग !*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी पारी में बनाई गई नई कैबिनेट में अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद (43 वर्षीय) स्मृति ईरानी सबसे युवा मंत्री हैं वहीं, एनडीए के घटक दल लोजपा के (73 वर्षीय) रामविलास पासवान सबसे बुजुर्ग नेता है। मोदी की नई कैबिनेट की औसत आयु 59.36 है जबकि, पिछली मोदी सरकार के मंत्रिमंडल की औसत आयु 62 साल थी। यानी नई सरकार अपेक्षाकृत 2 साल युवा है।
मोदी समेत नए 58 मंत्रियों में 24 कैबिनेट, 9 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 ने राज्यमंत्री की शपथ ली। 2014 में मोदी की कैबिनेट की तुलना में 2019 की कैबिनेट मंत्रियों की संख्या ज्यादा है। लेकिन मोदी की नई कैबिनेट पिछली सरकार के मुकाबले युवा है।

1247 views