जादू अंध विश्वास नहीं हाथ की सफाई और विज्ञान है- ओपी शर्मा
इंदौर। जादू कोई मायाजाल या अंध विश्वास नहीं बल्कि हाथ की सफाई और विज्ञान आधारित कला है। इसके बारे में भ्रम और धार्मिक मान्यताएं कम हैं। लोगों को इसे सीखना चाहिए और इसी कारण इसका भविष्य भी है। यह भी अन्य विधाओं की तरह लोगों के मनोरंजन की बहुप्रचलित विधा है। इंदौर में जारी हमारे शो का अच्छा प्रतिफल मिल रहा है और यह हमारा पुश्तैनी कार्य है। यह बात बुधवार को जादूगर ओ.पी. शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कही।
0 views





