*सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में हुई बढोत्तरी*
रसोई गैस सिलेंडर के दामों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई है। बिना सब्सिडी वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज से 25 रुपये महंगा हो गया वहीं सब्सिडी वाला सिलेंडर भी एक रुपये 23 पैसा मंहगा हो गया है।
इसके अलावा बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 25 रुपये बढ़ गई है। मई में इसकी कीमत 725 रुपये थे जो जून में बढ़कर 737.50 रुपये हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि और डॉलर की तुलना में रुपये की विनिमय दर में आए बदलावों के चलते यह कीमतें बढ़ाई गई हैं।
1782 views





