मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जताया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार
केंद्र सरकार ने 4100 मेगा वाट के नये थर्मल पॉवर प्लांट लगाने हेतु कोयला आवंटन किया स्वीकृत
डॉ यादव ने कहा मप्र को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। (बाइट)
मप्र की आगामी लंबी अवधि की विद्युत माँग के आकलन के आधार पर आज भारत सरकार की उच्च स्तरीय अंतर विभागीय समिति ने प्रदेश के ऊर्जा विभाग के प्रस्तुतीकरण से सहमत होते हुए कुल 4100 मेगा वाट के नये थर्मल पॉवर प्लांट लगाने हेतु कोयला आवंटन स्वीकृत किया
नये थर्मल पॉवर प्लांट में 25,000 करोड़ का सीधा निवेश तथा हज़ारों युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोज़गार के अवसर मिलेंगे… प्रदेश में उद्योग, घरेलू तथा कृषि संबंधित सिंचाई कार्यों के लिए सस्ती बिजली मिलेगी
संयंत्र लगाने हेतु प्रदेश का ऊर्जा विभाग शीघ्र निविदाएँ जारी करेगा






