मोदी जी, विष्णु हरिशंकर जैन जैसे देश के लिये लड़ने वाले को सुरक्षा दो : हार्दिक हुंडिया

मोदी जी, विष्णु हरिशंकर जैन जैसे देश के लिये लड़ने वाले को सुरक्षा दो : हार्दिक हुंडिया

देश के लिये , देश की सच्चाई के लिये लड़ने वाले देश के वरिष्ठ धाराशास्त्री विष्णु हरिशंकर जैन को झेड सुरक्षा दी जाये ऐसी मांग ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसियेसन के राष्ट्रीय स्थापक अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को की है । हार्दिक हुंडिया ने मोदी जो एक ख़त लिखकर कहा है कि मोदी जी आप ने वो काम कर के दिखाया है जो काम ५०० साल के भारत के इतिहास में नहीं हुआ , आप ने माँ भारत की पवित्र भूमि पर भगवान राम का मंदिर बनवाकर के भारत के इतिहास में आप का नाम सुवर्ण अक्षरों से लिख
दिया।आप की देश भक्ति को कोटि कोटि नमन है । हार्दिक हुंडिया ने ख़त में लिखा है कि आप का देश प्रेम देखकर के अब भारत माता के नागरिकों का भी ख़ून खोल उठा है , अब अन्याय सहन नहीं होता है। देश के जो मंदिर है , जो मस्जिद में परिवर्तित हो चुके है लेकिन असली हक्क तो भारत का है । ऐसी जो भी मस्जिद थी जो असल में मंदिर है वो देश के सामने क़ानून का साथ ले कर देश के सामने सच उजागर करने वाले वाले देश प्रेमी वकील विष्णु हरिशंकर जैन को मारने की धमकी ? अरे ! जो देश की सच्चाई के लिये लड़ता है , सत्य बात क़ानून के सहारा के साथ देश के समक्ष लाते है ऐसे देश प्रेमी को मारने की धमकी ? मोदी जी आप से नम्र बिनतीं
है की ऐसे देश प्रेमी वकील के साथ साथ जो भी आज देश के लिये लड़ते है उनको सुरक्षा दी जाये और धमकी देने वाले पर राजद्रोह का आरोप लगाकर उनके पर कठोर कार्यवाही की जाये ताकि कोई देश के देश प्रेमीको धमकी देने की हिम्मत ना करे । आप का देश को सक्षम सुकान मिला ये देश का सौभाग्य है और देश के लिये , देश की सत्यता के लिये लड़ने वाले वरिष्ठ धाराशास्त्री विष्णु हरिशंकर जैन को सुरक्षा मिले और आप के हाथ मज़बूत हो ऐसी उच्च भावनाओं के साथ
हार्दिक हुंडिया ने राहुल गांधी को सलाह दी है कि देश के उधोग पती गौतम अदाणी के जैसे मुद्दे उठाकर संसद को रोकने की जगह संसद में ऐसे मुद्दे उठाओ जो देश के हित में हो , आप संसद में कहो कि जो देश का नागरिक देश हित में लड़ता हो उनको सुरक्षा प्रदान की जाये ।हार्दिक हुंडिया ने दो हाथ जोड़ के देश के भारतीय मुस्लिम भाईओ से बिनती की है कि हम भाई चारा का संदेश तब देश और दुनिया को दे पायेंगे जब हम कुछ अनोखा कार्य करे । मेरी भारत देश के सभी मुस्लिम नेताओ से बिनती है की हमे देश में यूपी के संभल जैसा माहोल नहीं बनाना है । हार्दिक हुंडिया ने कहा कि हम कुछ मुस्लिम नेता और कुछ हिंदू नेता साथ में बैठे और मिलकर एक निर्णय ले देश में जो जो भी मंदिर है यदि वो पुराने देश के इतिहास में मस्जिद है तो उनको वापस मस्जिद बनाया जाये और जो मस्जिद है लेकिन वो मंदिर था उनको वापस मंदिर बनाया जाये । रोज़ का झगड़ा ही ख़त्म । हार्दिक हुंडिया ने कहा कि मेरी दोनों समुदाय के महानुभावों को दो हाथ जोड़कर के बिनतीं है की हम एक हैं ऐसी एकता की मिशाल पेश करे कि पूरी सृष्टि पर जय जयकार करे।

1809 views