अमरनाथ यात्रियों को पीएम मोदी का संदेश, पांच संकल्प लेकर करें यात्रा

अमरनाथ यात्रियों को पीएम मोदी का संदेश, पांच संकल्प लेकर करें यात्रा*
अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के श्रद्धालुओं के नाम विशेष पत्र लिखकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन हर शिवभक्त के लिए सौभाग्य का विषय हैं और यह यात्रा केवल आस्था नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता और सेवा भाव का भी प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान पांच संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करने, ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत स्थानीय उत्पादों की खरीद को बढ़ावा देने, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने यात्रा के सफल संचालन के लिए अमरनाथजी श्राइन बोर्ड, सुरक्षा बलों, प्रशासन, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और स्वयंसेवकों के योगदान की सराहना करते हुए सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सफल और मंगलमय यात्रा की कामना की।

335 views