एक दिन, एक घंटा, एक साथ — श्रमदान अभियान

इंदौर । शासन द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुसार मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर द्वारा गुरुवार सुबह पोलो ग्राउंड परिसर में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। पोलो ग्राउंड स्थित परिसर में प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह, मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रकाश सिंह चौहान व कंपनी के कर्मचारी, अधिकारी एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान अभियान में सहभागिता के लिए समर्पित भाव से जुटे।






