अमेरिका में पहली बार गूँजेगी पण्डोखर सरकार के त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार की आध्यात्मिक गूँज : मुकेश गुप्ता

*अमेरिका में पहली बार गूँजेगी पण्डोखर सरकार के त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार की आध्यात्मिक गूँज : मुकेश गुप्ता*

भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक मंच पर पहुँचाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल
सागर/पण्डोखर (दतिया)। सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की वैश्विक प्रतिष्ठा की दिशा में श्री पण्डोखर सरकार धाम एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि की ओर अग्रसर है। पण्डोखर धाम पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज के सान्निध्य में अमेरिका में 24 अक्टूबर से पण्डोखर सरकार के प्रसिद्ध त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार के आयोजन की पहल की जा रही है। यह आयोजन विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के श्रद्धालुओं को अपनी सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और धार्मिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

श्री पण्डोखर सरकार धाम के संस्थापक एवं ट्रस्ट के सचिव श्री मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि विश्व विख्यात त्रिकालदर्शी संत श्री गुरुशरण जी महाराज के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में पण्डोखर धाम की ख्याति देश-विदेश में निरंतर विस्तार प्राप्त कर रही है। भारत की प्राचीन ऋषि-मुनि परंपरा, सनातन धर्म के आध्यात्मिक ज्ञान और भारतीय संस्कृति के मूलभूत संस्कारों को वैश्विक स्तर पर पहुँचाना धाम का प्रमुख उद्देश्य रहा है।

मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि आज विदेशों में निवास कर रहे भारतीय परिवारों की नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों, धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ऐसे में अमेरिका में त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार का आयोजन न केवल श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक मार्गदर्शन का अवसर होगा, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के वैश्विक प्रसार की दिशा में भी एक सार्थक कदम सिद्ध होगा ।

134 views