रतलाम।कस्तूरबा नगर श्रीसंघ में चैत्यपरिपति, सामूहिक क्षमापना, तपस्वी बहुमान और साधर्मिक स्वामीवत्सल्य हुआ।
समाजसेवी अमित कोठारी ने बताया कि सुबह जैन मंदिर से ढोलधमाको के साथ भगवान को रथ में चैत्य परिपाटी निक।ली गई,जिसका लाभ संजय सौरभ मोदी परिवार ने लिया।
नामीनाथ महिला मंडल द्वारा snatra पूजा रखी गई।
ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष बाबूलालजी सियार द्वारा माल्यार्पण किया गया।
रीना कोठारी,प्रियंका कोठारी, सोनम नवलखा,आरती मोदी,अपेक्षा लोडा,dikshitaa गोखरू द्वारा मंगलाचरण गाया गया।
फिर समस्त श्री संघ द्वारा गत वर्ष हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी गई।
अभय मूणत, लोकेश ओस्तवाल, अशोक कोठारी,प्रमोद रांका,मनोज मेहता,कनकमल जैन, प्रवीण डूंगरवाल, सुभाष सेठिया,अजय पामेच ने सामूहिक क्षमापना करी।
ट्रस्ट मंडल द्वारा पाठशाला के बच्चों का बहुमान किया गया।
सरोज कांसवा,सोनल लोढ़ा, प्रीति नांदेचा,पूनम बोहरा का पाठशाला संचालन के लिए सम्मान किया गया।
तत्पश्चात सभी तपस्वियों का सम्मान किया गया।
अंत मे सुस्वादिष्ट स्वामिवत्सलय का आयोजन हुआ।
संचालन अमित कोठारी ने किया।






