मालवा महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में जैन पत्रकार परिषद के सदस्य भी होगे शामिल।

मालवा महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में जैन पत्रकार परिषद के सदस्य भी होगे शामिल।

इंदौर। मालवा महासंघ का 15 वां दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 2 एवं 3 अक्टूबर को नागपुर में परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वरजी महाराज साहेब की निश्रा में आयोजित होगा। अधिवेशन में देशभर से श्रीसंघों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
जैन पत्रकार परिषद के प्रदेश संयोजक दीपक दुग्गड के नेतृत्व में विभिन्न जिलों से शामिल होंगे 50 पत्रकार सदस्य ।

मालवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलसुख राज कटारिया, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष मेहता, संगठन प्रमुख अभय चौपड़ा एवं राजेश मानव, महासचिव राजेंद्र करनपुरिया, वीरेंद्र जैन, दीपक दुग्गड तथा मध्यप्रदेश अधिवेशन प्रभारी अनिल कुमार देसरा सहित पदाधिकारियों ने श्रीसंघों एवं प्रतिनिधियों से अधिवेशन में शामिल होने की अपील की है।

अधिवेशन में संघ एवं समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श के साथ पूज्य आचार्य भगवंत श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वरजी महाराज साहेब का मार्गदर्शन एवं आशिर्वाद प्राप्त होंगा। जैन पत्रकार परिषद के प्रतिनिधियों की सहभागिता से अधिवेशन में पत्रकारिता एवं समाजसेवा से जुड़े विषयों पर भी संवाद की संभावना रहेगी। उक्त जानकारी जैन पत्रकार परिषद के प्रदेश मीडिया सचिव प्रवीण जैन ने दी।

536 views