बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत BJP सरकार की नाकामी है: राहुल गांधी

*बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत BJP सरकार की नाकामी है: राहुल गांधी”*
*स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, वनाधिकार और मनरेगा को लेकर सरकार पर उठाए सवाल*
नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी आज बालाघाट पहुंचे, जहां उन्होंने कुपोषण एवं विभिन्न बीमारियों के कारण अपने बच्चों को खो चुके पीड़ित आदिवासी परिवारों से मुलाकात की। श्री राहुल गांधी जी ने शोकाकुल परिवारों से संवाद कर उनकी पीड़ा सुनी और बच्चों की मृत्यु से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके दुख में सहभागी बनने का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, CWC सदस्य श्री कमलेश्वर पटेल, CEC सदस्य श्री ओमकार मरकाम, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रांत भूरिया, प्रदेश सह-प्रभारी श्रीमती उषा नायडू, विधायक श्री संजय उइके, विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे, श्री विक्की पटेल, पूर्व मंत्री श्री मुकेश नायक, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्रीमती हिना कावरे सहित कांग्रेस के नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
*मीडिया से चर्चा में राहुल गांधी ने सरकार से पूछे सवाल*
श्री राहुल गांधी जी ने कहा कि बीमारी और कुपोषण के कारण कई बच्चों की मृत्यु हुई है, लेकिन प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजा तक नहीं मिला है। आधे परिवार अभी भी मुआवजे की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी सरकारी सहायता एवं योजनाओं की स्थिति बेहद चिंताजनक है। जिन परिवारों को सरकारी सहायता की आवश्यकता है, उन्हें समय पर आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

469 views