वीआईपी दर्शन के नाम पर लाखों की वसूली, एसआईटी जांच में टिन्नू गैंग का खुलासा

वीआईपी दर्शन के नाम पर लाखों की वसूली, एसआईटी जांच में टिन्नू गैंग का खुलासा*
अयोध्या राम मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर हर महीने लाखों रुपये की अवैध वसूली किए जाने का खुलासा एसआईटी जांच में हुआ है। जांच के अनुसार, राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू ने एक गैंग बनाकर यह पूरा नेटवर्क संचालित किया था। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी उसके गैंग के सदस्य बताए गए हैं और वसूली गई रकम का रोजाना आपस में बंटवारा होता था। एसआईटी के मुताबिक, प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ ही यह अवैध कारोबार भी तेजी से फैल गया। सामान्य श्रद्धालुओं को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता था, जबकि वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत कुछ ही मिनटों में दर्शन कराए जाते थे। ट्रस्ट की ओर से जारी किए जाने वाले निशुल्क वीआईपी पास का दुरुपयोग कर श्रद्धालुओं से मोटी रकम वसूली जाती थी। जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं।

2747 views