गांधी जयंती पर सीएम योगी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

गांधी जयंती पर सीएम योगी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि*
गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने गांधी प्रतिमा के पास बैठकर भजन भी सुने। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से महात्मा गांधी को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर महात्मा गांधी ने स्वदेशी और अहिंसा के माध्यम से देश की स्वतंत्रता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी के आदर्श, सादगी और विचार आज भी आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में मार्गदर्शन देते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शास्त्री जी को याद करते हुए कहा कि ‘जय जवान-जय किसान’ के उद्घोष से उन्होंने देश के सैनिकों और किसानों में ऊर्जा का संचार किया। मुख्यमंत्री ने उनके दृढ़ नेतृत्व, ईमानदारी और सादगीपूर्ण जीवन को देशवासियों के लिए अनुकरणीय बताया।

402 views