180 लोगों की जान बचाने वाले पायलट से पीएम मोदी ने की बात, अनुभवों की ली जानकारी

180 लोगों की जान बचाने वाले पायलट से पीएम मोदी ने की बात, अनुभवों की ली जानकारी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मुश्किल परिस्थितियों में साहस और सूझबूझ दिखाने के लिए उनकी सराहना की। प्रधानमंत्री ने कैप्टन मच्छार से विमान से जुड़ी घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने उस दौरान सामने आई चुनौतियों और संकट की स्थिति में उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी हासिल की। पीएम मोदी ने यह जानने की कोशिश की कि कठिन हालात में कैप्टन मच्छार ने किस तरह खतरे का सामना किया और अपना हौसला बनाए रखा। बताया गया है कि कैप्टन मच्छार के साहस और प्रयासों से फ्लाईदुबई के विमान में सवार 180 लोगों की जान बच सकी। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने उनके अनुभवों को भी जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

335 views