राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले धीरेंद्र शास्त्री, कहा- ‘भगवान को नहीं छोड़ा, हमें क्या छोड़ेंगे’

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले धीरेंद्र शास्त्री, कहा- ‘भगवान को नहीं छोड़ा, हमें क्या छोड़ेंगे’*
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अपनी चुप्पी को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनसे लगातार पूछा जा रहा है कि वह इस मुद्दे पर मौन क्यों हैं। इस पर उन्होंने कहा, “जिन्होंने भगवान को नहीं छोड़ा, वे किसी और को क्या छोड़ेंगे।” धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पूरे देश में यह प्रचार किया गया कि वह इस मामले पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने कहा, “अगर हमने पर्ची खोलकर नाम बता दिया तो वे हमें आज नहीं तो कल निपटा देंगे। फिर हम दूसरों के नाम ही नहीं बता पाएंगे। इसलिए चुप रहने में ही फायदा है।” उन्होंने भारत की न्याय व्यवस्था पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि “भारत का कानून मकड़ी के जाले की तरह है। बड़े लोग निकल जाते हैं और छोटे लोग फंस जाते हैं।” चढ़ावा चोरी मामले पर दिया गया उनका यह बयान अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

335 views