दिग्विजय सिंह ने किया मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त*

*दिग्विजय सिंह ने किया मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त*

भोपाल ।लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने भोपालवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में भी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, इसके लिए सभी मतदाता बंधु बधाई के पात्र हैं। उन्होंने महिला, पुरुष, मजदूर, किसान, व्यापारी, कर्मचारी आदि सभी वर्गों ने भोपाल के सद्भाव व विकास के लिए वोट किया, इसके लिए सभी का तहे-दिल से धन्यवाद दिया।
श्री सिंह ने आशा व्यक्त की कि भारत के लोग संविधान प्रदत्त मताधिकार का प्रयोग करते रहेंगे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया निरंतर जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि मतदाता उन्हें आशीर्वाद देते हुए भोपाल की सेवा का अवसर देंगे। श्री सिंह ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मीडिया कर्मियों का भी धन्यवाद किया। अपनी जीत के प्रति विश्वास प्रकट करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भोपाल के सांसद के रूप में अपने दिए वचन निभाएंगे तथा ‘‘भोपाल विजन डाक्यूमेंट’’ अक्षरशः लागू करेंगे।

1720 views