शिक्षा को नई दिशा और नई सोच देने वाले

-*शिक्षा को नई दिशा और नई सोच देने वाले*


-*80 वर्षीय सक्रिय शिक्षाविद अशोक सोजतिया को स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मान*

इंदौर। शिक्षा, समाज सेवा और मानव कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे श्री अशोक कुमार सोजतिया, अध्यक्ष, संचालक मंडल, एक्रोपोलिस समूह संस्थान एवं शुभदीप आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय, ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और रोजगारोन्मुख सोच को नई दिशा देने के लिए स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।

उनकी दीर्घकालीन एवं बहुआयामी सेवाओं के लिए अ भा श्वेताम्बर जैन महिला संघ की अध्यक्ष स्नेह कटारिया, संस्थापक अध्यक्ष रेखा जैन,सचिव पूजा जैन, रेखा नानावटी, कोषाध्यक्ष संगीता पोखरना, कार्याध्यक्ष सुधा जैन, नि.अध्यक्ष विजया जैन द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कमलप्रभा सोजतिया, मनीषा सोजतिया, वीरेंद्रकुमार जैन एवं प्रदीप कटारिया उपस्थित थे।

एक्रोपोलिस समूह के माध्यम से तकनीकी शिक्षा, शोध, नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति और उद्योग आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के साथ व्यावहारिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उनके नेतृत्व में एक्रोपोलिस को राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के रूप में विकसित करने के साथ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन, शोध एवं नवाचार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

श्री सोजतिया का योगदान केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है। आयुर्वेदिक चिकित्सा, सामाजिक सेवा और मानव कल्याण के क्षेत्र में भी वे सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। शुभदीप आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय के माध्यम से आयुर्वेद शिक्षा एवं चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।

श्री अशोक कुमार सोजतिया की कार्यशैली इस बात का उदाहरण है कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का आधार भी बन सकती है।

335 views