ट्रक व बस चालकों की हड़ताल के चलते रसोई गैस की कालाबाजारी शुरू, 1500 से 2000 रुपये में बेचे जा रहे सिलेंडर*
ट्रक और बस ड्राइवर की हिट एंड रन से जुड़े कानूनों में बदलाव के चलते हड़ताल से गैस गोदाम से लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। यह समस्या पूरे जिले में है। इस कारण सिलेंडर की कालाबाजारी शुरू हो गई। 900 रुपये का सिलेंडर लोग 1500 रुपये में खरदने को मजबूर है। जिला आपूर्ति विभाग कालाबाजारी में नाकाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। हिट एंड रन से जुड़े कानूनों में बदलाव के चलते ट्र्रक चालकों की हड़ताल जारी की हुई है। लोगों को भारत गैस, इंडेन गैस एजेंसी के गोदामों से रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। वहीं खुदरा व्यापारियों को सिलेंडर 1500 से 2000 रुपये लेकर बेजा जा रहा है।






