वृंदावन में खुला लड़कियों के लिए पहला सैनिक स्कूल,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी ने किया उद्घाटन

वृंदावन में खुला लड़कियों के लिए पहला सैनिक स्कूल,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी ने किया उद्घाटन*
मथुरा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पहला बालिका सैनिक स्कूल वृंदावन के वात्सल्य ग्राम स्थित संविद गुरुकुलम में देश को समर्पित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे स्कूल शुरू करने की घोषणा की थी। साध्वी ऋतंभरा के षष्ठिपूर्ति महोत्सव पर स्कूल का लोकार्पण करते हुए रक्षा मंत्री सिंह ने कहा, हमारे भीतर पूर्वजों का रक्त है। उनका ही स्वभाव हमारी रगों में है कि हम विश्व में जहां कहीं भी जाते हैं, भारतीयता की पहचान नहीं खोते। पीएम मोदी ने जब सैनिक स्कूलों में बालिकाओं के दाखिले को मंजूरी दी, तो वह नारी उत्थान के इतिहास में स्वर्णिम क्षण था। सीएम योगी ने कहा, समाज को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं की रक्षा व शिक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। सैनिक स्कूल बालक-बालिकाओं में सेना का अनुशासन ला रहे हैं। सैन्य शक्ति का अनुशासन जीवन में आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

1407 views