शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 143 अंक टूटा; निफ्टी 22,812 के करीब बंद*
घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 143.21 अंक यानी 0.19 फीसदी गिरकर 73,709.69 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 77.60 अंक यानी 0.34 फीसदी टूटकर 22,811.35 के स्तर पर आ गया। कारोबार के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआत में आई तेजी ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी और निफ्टी फिर गिरावट की ओर बढ़ गया। बाजार की कमजोरी का असर मिडकैप, स्मॉलकैप और माइक्रोकैप शेयरों पर भी देखने को मिला, जिससे ज्यादातर शेयरों का प्रदर्शन कमजोर रहा। दूसरी ओर, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती दर्ज की गई। रुपया 46 पैसे बढ़कर 94.45 प्रति डॉलर के अस्थायी स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को भी घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई थी। उस दिन सेंसेक्स 876.37 अंक गिरकर 73,852.90 पर, जबकि निफ्टी 257.20 अंक टूटकर 22,888.95 पर बंद हुआ था।