पीएम मोदी ने तमिलनाडु को 20 हजार करोड़ की सौगात सहित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने तमिलनाडु को 20 हजार करोड़ की सौगात सहित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु को 20 हजार करोड़ से अधिक की सौगात दी। उन्होंने तिरुचिरापल्ली में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन भी शामिल है। पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कामना करता हूं कि साल 2024 सभी के लिए शांतिपूर्ण और समृद्ध हो। यह सौभाग्य की बात है कि 2024 में मेरा पहला सार्वजनिक कार्यक्रम तमिलनाडु में हो रहा है। आज लगभग 20,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जो तमिलनाडु की प्रगति को मजबूत करेंगी।

1541 views