आज वकीलों को देखने को मिलेगी भगीरथ पुरा मामले में न्यायिक जांच रिपोर्ट
इंदौर। भागीरथ पुरा दूषित जल मामले में हाल ही में हाई कोर्ट में पेश की गई न्यायिक जांच रिपोर्ट आज वकीलों को देखने को मिलेगी।
यह रिपोर्ट सिर्फ उन्ही वकीलों को देखकर इसके बिंदु नोट करने दिए जाएंगे जिनके वकालतनामे मामले से जुड़ी संबंधित जनहित याचिकाओं में लगे हैं। हाई कोर्ट बार अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि इनवकीलों को आज प्रिंसपल रजिस्ट्रार के समक्ष पहुंचकर रिपोर्ट के अवलोकन के लिए कहा गया है। उल्लेखनीय कि कोर्ट में पेश उक्त जांच रिपोर्ट को फिलहाल कोर्ट ने सार्वजनिक नहीं करने का आदेश दिया है। मामले में अगली सुनवाई की तारीख 8 सितंबर तय की गई है। दूषित पानी से 36 लोगों की मौत मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर यह जांच रिटायर्ड हाई कोर्ट जज सुशील कुमार गुप्ता द्वारा की गई है।
विवेक तन्खा तक पहुंचा मामला
ई केस की जाँच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं किए जाने का मामला वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सीनियर एडवोकेट विवेक तन्खा तक पहुंचा है। सूत्रों के अनुसार इस केस की रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने को लेकर उनकी ओर से हस्तक्षेप किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ स्थानीय वकील भी आज इस तरह का आवेदन हाई कोर्ट रजिस्ट्री में लगाने जा रहे हैं।






