*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिवार के साथ रक्षाबंधन पर्व हर्षोंल्लास के साथ मनाया*
उज्जैन । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उज्जैन स्थित निज निवास पर शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनकी बहनों से राखी बंधवाई और आशीर्वाद लिया।इस दौरान उनके भाई श्री नंदलाल यादव, श्री नारायण यादव , बहनें श्रीमती शांति यादव , श्रीमती कलावती यादव, धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव ,सुपुत्र एवं सुपुत्री तथा परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।
67 views





