दिल्ली में इंटरनेट बंद होने से रास्ता भटक रहे लोग, जगह-जगह बैरिकेडिंग से चलना हुआ मुश्किल*

दिल्ली में इंटरनेट बंद होने से रास्ता भटक रहे लोग, जगह-जगह बैरिकेडिंग से चलना हुआ मुश्किल*
दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने प्रदर्शन का एलान कर रखा है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बॉर्डर सील हैं और ट्रेन-बसों तक को रोक कर खंगाला जा रहा है। इस बीच अफवाहों पर रोक लगाने के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। ऐसे में लोगों को गूगल मैप की मदद नहीं मिल पा रही है। लोग भटक रहे हैं। डायवर्जन के बाद वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। इसके चलते आम जनजीवन और यातायात पर भी इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है।

0 views