आज सीजेपी प्रदर्शन को लेकर यूपी में अलर्ट, दिल्ली भेजी गईं 500 महिला पुलिसकर्मी; कई ट्रेनें कैंसिल

आज सीजेपी प्रदर्शन को लेकर यूपी में अलर्ट, दिल्ली भेजी गईं 500 महिला पुलिसकर्मी; कई ट्रेनें कैंसिल*
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को होने वाले सीजेपी प्रदर्शन के मद्देनजर यूपी में अलर्ट जारी किया गया है। जिससे किसी भी तरह से कहीं पर भी हालात गड़बड़ न हो। वहीं यूपी के बीस जिलों से करीब 500 महिला पुलिसकर्मियों को दिल्ली भेजा गया। प्रदेश में अलर्ट जारी कर सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को अहम निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह से अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा गया है। यही नहीं सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल और बरेली जिला पुलिस से पुलिस बल दिल्ली भेजा गया है।

67 views