शक्ति संगिनी की पातालपानी हेरिटेज ट्रेन ट्रिप बनी यादगार
70 महिलाओं ने डांस, गेम्स और मस्ती के साथ मनाया दोस्ती एवं एकता का उत्सव
इंदौर, 12 अक्टूबर। शक्ति संगिनी द्वारा आयोजित पातालपानी हेरिटेज ट्रेन ट्रिप में करीब 70 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हेरिटेज ट्रेन की एक पूरी बोगी बुक की गई, जिसमें महिलाओं ने जमकर डांस किया, मनोरंजक गेम्स खेले और पुरस्कार जीतकर खुशियाँ साझा कीं।
सुबह के नाश्ते से शाम के भोजन तक विशेष व्यवस्थाएँ की गईं। जंगल के बीच भोजन और पातालपानी की प्राकृतिक सुंदरता ने यात्रा को और भी यादगार बना दिया।
इस आयोजन की कन्वीनर्स अध्यक्ष शारदा जैन, पूजा वोरा , प्रियंका पातोदिया, अनु भूती डोसी, नेहा बाफना, सोनू सोजतिया और मोनिका जैन रहीं। सभी के सामूहिक प्रयासों से यात्रा सफल एवं आनंदमय रही।
यह ट्रिप मनोरंजन के साथ महिला एकता, मित्रता और सशक्तिकरण का सुंदर उत्सव बनी।
2345 views





