नेपाल बाढ़ त्रासदी पर बॉलीवुड सितारों ने जताया दुख, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर ने की प्रार्थना

नेपाल बाढ़ त्रासदी पर बॉलीवुड सितारों ने जताया दुख, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर ने की प्रार्थना*
नेपाल में आई भीषण बाढ़ से मची तबाही ने हर किसी को झकझोर दिया है। राहत और बचाव अभियान के बीच बॉलीवुड सितारों ने भी इस प्राकृतिक आपदा पर दुख जताते हुए प्रभावित लोगों के लिए संवेदनाएं व्यक्त की हैं। अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर नेपाल की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने प्रभावित परिवारों और राहत-बचाव कार्य में जुटे लोगों के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि नेपाल में हुई तबाही के दृश्य देखकर उनका दिल टूट रहा है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री मानसी पारेख ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का वीडियो साझा कर अपनी हालिया यात्रा को याद किया। उन्होंने बताया कि वह महज पांच दिन पहले तिब्बत-नेपाल सीमा के ग्यिरोंग पोर्ट क्षेत्र में मौजूद थीं। अब वही इलाका बाढ़ की चपेट में आ गया है। वहीं, अनुपम खेर ने भी नेपाल में हुए जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और नेपाल के लिए प्रार्थना की। नेपाल में जारी आपदा के बीच भारतीय नागरिकों के फंसे होने की खबरों से भी चिंता बढ़ी हुई है।

0 views